JAIPUR: किशनगढ़बास में 14 करोड़ की लागत से बने कृषि महाविद्यालय का भव्य लोकार्पण

JAIPUR: किशनगढ़बास में 14 करोड़ की लागत से बने कृषि महाविद्यालय का भव्य लोकार्पण

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कृषि आधारित ‘अरोरा पुस्तिका’ का किया विमोचन

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में 14 करोड़ रुपये की लागत से बने कृषि महाविद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने किसानों और छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथि गणों ने कृषि आधारित ‘अरोरा पुस्तिका’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवनभर कुछ न कुछ देते हैं और हमें इन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

निवेश नीति और किसानों के विकास पर जोर—

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निवेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अभी भी बहुत काम किया जाना है। उन्होंने उड़ीसा के काले चावल की बढ़ती मांग और इसके उदाहरण से किसानों को फसलों के विविधीकरण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भारत में खाद्यान्न तेल आज भी बड़ी मात्रा में आयात किया जा रहा है। उन्होंने देश को खाद्यान्न तेल में आत्मनिर्भर बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भी निवेश को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की बात कही ताकि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जा सके। उन्होंने फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देते हुए माइक्रो इरिगेशन तथा कम पानी में बेहतर पैदावार प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन मंत्री ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोबनेर के कुलपति बलराज सिंह और कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एमपी यादव की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में गार्डन, सड़क, सोलर प्लांट सहित अन्य विकास कार्यों को करवाने की बात भी कही।

राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि भूमि की उर्वरक क्षमता को जांचने हेतु सरकार द्वारा नि:शुल्क जांच सुविधा दी जा रही है ताकि किसान मृदा अनुसार उपज बोकर अधिक पैदावार प्राप्त कर सके।

स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती—

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल स्थित सेटेलाइट अस्पताल में 8.5 लाख की ब्लड टेस्टिंग मशीन और 77 लाख की लागत से बनी ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट का भी उद्घाटन किया। यह कदम स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने सेटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया तथा वार्ड में उपस्थित मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, कर्ण नरेन्द्र यूनिवर्सिटी के कुलपति बलराज सिंह, कलेक्टर किशोर कुमार, खैरथल एसपी मनीष चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share :

7 Comments

  1. 66b IM và TF Gaming chắc chắn sẽ không làm bạn thất vọng khi cung cấp hơn 35+ tựa game cá cược Thể thao điện tử cực kỳ hấp dẫn. Bạn có thể xem nhanh tỷ lệ cược sớm – trước trận đấu để bắt ngay kèo thơm cho riêng mình: Kèo chấp bản đồ, kèo tổng số Round, kèo Chẵn/Lẻ,…

  2. slot365 login link Sau khi cài đặt ứng dụng, mở ứng dụng và chọn “Đăng ký”. Bạn nên đủ các thông tin yêu cầu bao gồm tên đăng nhập, mật khẩu, địa chỉ email và số điện thoại khi bạn thực hiện đăng ký tài khoản mới. Thông tin chính xác thì quá trình xác minh tài khoản diễn ra thuận lợi.

  3. Một trong những yếu tố giúp nổ hũ 66b thu hút và giữ chân người chơi lâu dài chính là hệ thống chính sách khuyến mãi hấp dẫn. Những chương trình khuyến mãi không chỉ mang lại cơ hội gia tăng số dư tài khoản mà còn giúp bạn có thêm động lực tham gia nhiều trò thú vị hơn. Dưới đây là một số loại khuyến mãi tiêu biểu mà khách hàng có thể nhận được khi tham gia vào nhà cái.

  4. xn88 bshrf Tính riêng trong năm 2024, nền tảng này đã xử lý hơn 120 triệu lượt cược/tháng, trải dài trên các phân khúc như thể thao, casino live, slots và xổ số.

  5. asia slot365 Trong quá trình trải nghiệm bet thủ chắc chắn sẽ cảm thấy thích thú và dành chiến thắng dễ dàng bởi hệ thống tính năng hỗ trợ được thiết kế đầy đủ. Mỗi siêu phẩm săn thưởng còn được cung cấp bí kíp riêng giúp bạn tối ưu chiến thắng nhanh chóng từ chuyên gia. Người chơi có thể tham khảo và lựa chọn sử dụng nếu cảm thấy phù hợp.

  6. Usually I do not learn post on blogs, but I would like to say that this write-up very forced me to check out and do it! Your writing style has been surprised me. Thanks, quite nice article.

  7. Thanks , I have recently been looking for information about this subject for ages and yours is the best I’ve discovered so far. But, what about the conclusion? Are you sure about the source?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *