बच्चों व महिलाओं को मिलेगा रचनात्मक प्रशिक्षण
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 मई से ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेज की शुरुआत की जा रही है। महिला मंडल अध्यक्ष लाजवंती देवी ने बताया कि इन कक्षाओं का उद्देश्य समाज के बच्चों और महिलाओं को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक एवं उपयोगी गतिविधियों से जोडऩा है। कक्षाओं में योग, ब्यूटीशियन, डांस, जूडो-कराटे, कुकिंग और पैकिंग जैसे विविध विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षाओं में योगा क्लास सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक, ब्यूटीशियन क्लास सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक, डांस क्लास 5 से 12 वर्ष के लिए सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक, 12 वर्ष से अधिक के लिए सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक, जूडो-कराटे शाम 4 से 5 बजे तक, कुकिंग क्लास शाम 5 से 6 बजे तक, पैकिंग क्लास शाम 6 से 7 बजे तक होगी। क्लासेज के समापन पर श्री अग्रसेन भवन में एक भव्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा।