KOTPUTLI-BEHROR: फूटा जोहड़ा धाम में अब तक 15 लाख से अधिक आहुतियां

KOTPUTLI-BEHROR: फूटा जोहड़ा धाम में अब तक 15 लाख से अधिक आहुतियां

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
समीप के फूटा जोहड़ा धाम में आयोजित श्रीराम महायज्ञ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। रविवार को यज्ञ के पांचवें दिन यज्ञाचार्य दिनेश त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक आहुतियां अर्पित कर यज्ञ की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजक आचार्य बलराम दास महाराज ने महायज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि समस्त संसार का पोषण भी होता है। इस अवसर पर नारायणपुर महामंडलेश्वर जनार्दन दास महाराज ने भी यज्ञ की विस्तृत व्याख्या करते हुए इसे मानव जीवन के उत्थान का माध्यम बताया। कार्यक्रम में रामसिंह चोटक्या द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वैदिक ब्राह्मण रमाकांत टीलावत खोरी ने जानकारी दी कि अब तक 15,48,790 आहुतियां यज्ञ में समर्पित की जा चुकी हैं। सेवाभाव में कृष्ण छेपट, रामफल कसाना सहित दर्जनों कार्यकर्ता सतत रुप से जुटे हुए हैं, वहीं कई भामाशाहों ने धर्म कार्य में आर्थिक एवं सेवा योगदान देकर यज्ञ आयोजन को सशक्त बनाया है। आचार्य बलराम दास महाराज ने बताया कि 5 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी।

Share :