कोटपूतली में अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत तीन लोग गंभीर घायल

कोटपूतली में अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत तीन लोग गंभीर घायल

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
क्षेत्र में शनिवार शाम को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बानसूर के बास करनावत निवासी राखी शहर के पल्स हॉस्पिटल से अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से मकान की ओर लौट रही थी कि तभी सन पैराडाइज होटल के सामने सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राखी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी ओर, समीपवर्ती गोनेडा पुलिया पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार साहिल (निवासी थनवास, हरियाणा) और संगीत (निवासी गोनेडा) बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए कोटपूतली के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने साहिल और संगीत की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया।

Share :