कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
विश्व हाईपरटेंशन दिवस पर शनिवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में डायबिटीज एवं हाईपरटेंशन स्क्रीनिंग कैंप आयोजित हुआ। कैंप में कुल 242 लोगों का रक्तचाप व रक्त शर्करा परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा स्ट्रेस-मैनेजमेंट अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर उच्च रक्तचाप व मधुमेह दोनों पर काबू पाया जा सकता है। कार्यक्रम में डा.सतीश अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.सुगनचंद, कैंप प्रभारी डा.विशम्भर दयाल गुप्ता, लैब टेक्नीशियन एंजेलिना तिमोथी एवं एनसीडी काउंसलर विकास यादव मौजूद रहे।
Share :
