JAIPUR: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई

JAIPUR: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई

कहा, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्रमुख प्राथमिकता, हमारे गुड गवर्नेंस के मॉडल में जनसेवा सर्वाेपरी, परिवेदनाओं के निस्तारण में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन के उच्चतम मानकों के अनुरूप अधिकारी.कर्मचारी आमजन की परिवेदनाओं पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आमजन की संतुष्टि ही हमारा प्रमुख ध्येय है। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आमजन से व्यक्तिशः जनसंवाद करते हुए उनकी प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ना केवल समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए गुड गवर्नेंस का बेहतरीन मॉडल स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को सूचीबद्ध करने के साथ ही उनका फॉलोअप सुनिश्चित करने और परिवादियों को सूचित करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरते, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, कार्मिक अगर सेवानिवृत्त हो गया है, तो उस स्थिति में उनकी पेंशन भी रोकी जाए। शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिताए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर आमजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share :

2 Comments

  1. Casino 888slot 888 slot cũng chính là điểm đến không thể bỏ lỡ cho những ai có niềm đam mê đặc biệt với các sòng bạc online. Thương hiệu cung cấp đầy đủ tựa game đẳng cấp mang đậm phong cách Châu Âu gồm cả Baccarat, Dragon Tiger, Xì Dách, Tài Xỉu,… Đảm bảo không thành viên nào sẽ cảm thấy nhàm chán khi tham gia giải trí, chắc chắn chúng tôi sẽ khiến bạn có giây phút cá cược đầy hứng khởi không thể quên.

  2. Đây là một trong những nhà cái cá cược trực tuyến hàng đầu tại khu vực châu Á, đặc biệt nổi bật tại Việt Nam. Với nền tảng hiện đại, uy tín và phong phú về dịch vụ, slot365 ios đã nhanh chóng được mọi người ưa thích nhằm những dịch vụ đem lại những trải nghiệm giải trí đa dạng, bao gồm cá cược thể thao, sòng bài trực tuyến, bắn cá đổi thưởng nhiều trò chơi khác.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *