कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
नगर परिषद कोटपूतली की सभापति पुष्पा सैनी की सास और एडवोकेट दुर्गाप्रसाद सैनी की पत्नी कमला देवी का निधन हो गया। वे करीब 72 वर्ष की थी। पिछले काफी समय से बीमार चल रही कमला के निधन का समाचार मिलते ही नगर परिषद में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया। वे अपने पीछे पति दुर्गाप्रसाद सैनी एडवोकेट, पुत्र दीपक व मदन सैनी, पुत्रवधू पुष्पा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई।
2025-01-23
