KOTPUTLI-BEHROR: पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी कांग्रेस: यादव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

KOTPUTLI-BEHROR: पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी कांग्रेस: यादव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली में कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव संयोजक हरसहाय यादव, पीसीसी महासचिव आरसी चौधरी व जयपुर जिला देहात अध्यक्ष गोपाल मीणा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। अतिथियों के स्वागत के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरि ठाकुर की जयंती मनाई गई। लोकसभा चुनाव संयोजक हरसहाय यादव ने कार्यकर्ताओं अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम सत्ता से बाहर जरुर हुए हैं, लेकिन पार्टी किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जयपुर देहात में कांग्रेस पार्टी ने अच्छे मत प्राप्त किए हंै। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती व दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक स्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी व गोकुलचंद आर्य, सरपंच जगदीश यादव, सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर यादव, रामकरण आर्य, प्रताप सिंह, सुमन आर्य, रोहित बायला, लक्ष्मण रावत, राजेन्द्र सांखला, धर्मेन्द्र चौधरी, डेलीगेट प्रभु रावत, बाबूलाल मीणा, मनोज मीणा, शेरसिंह यादव, मण्डी अध्यक्ष रमेश सैनी, अमरसिंह सैनी, भीखाराम सैनी, रमेश बबेरवाल, जगदीश सैनी, पार्षद रामकुमार सैनी, सोनू आर्य, उमेश आर्य, कृष्ण सैनी, दुलीचंद हवलदार, रामनिवास हवलदार, वीरसिंह चौधरी, बाबूलाल जाट, छीतरमल चौधरी, मनोज चौधरी, कबूल यादव, महिपाल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *