KOTPUTLI-BEHROR: प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सीएम से की शिष्टाचार भेंट

KOTPUTLI-BEHROR: प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सीएम से की शिष्टाचार भेंट

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एक शिष्टाचार भेंट की गई। इस भेंट के दौरान सैनी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आगामी 2 नवम्बर को कोटपूतली में आयोजित होने वाले षष्ठम सामूहिक विवाह सम्मेलन में स्वयं की उपस्थिति का आश्वासन देते हुए आयोजन की सराहना की। साथ ही, राजस्थान से हरियाणा आए प्रतिनिधिमंडल का हर्षपूर्वक स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में पावटा से सैनी-माली महासभा के अध्यक्ष पटेल रामसिंह सैनी, माली सभा के प्रधान संरक्षक देवीसहाय सैनी, सचिव आनंद सैनी, नरेश सैनी, संतोष कुमार सैनी, रामरतन सैनी, रामस्वरुप सैनी, गंगाराम सैनी और संजय दहिया शामिल रहे।

Share :