KOTPUTLI-BEHROR: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध हुए अभिभावक

KOTPUTLI-BEHROR: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध हुए अभिभावक

प्रतिभाओं को मिला सम्मान, ओएनएस स्कूल का रजत जयंती समारोह

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
शहर के काशीपुरम स्थित ओम नम: शिवाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रजत जयंती समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह मीणा ने की। इस दौरान विद्यालय में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल के निदेशक रामस्वरुप सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था का प्रतिवेदन पेश किया। उन्होंने बच्चों को आगे बढऩे के लिए कठोर परिश्रम, त्याग और आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में कामयाब व्यक्ति बन सकता है। निदेशक रामस्वरुप सैनी और अन्य अतिथियों ने पिछले सत्र में कक्षा 12वीं साइंस के स्कूल टॉपर छात्र रोहित सैनी, आट्र्स की छात्रा पूर्वा मीना और कक्षा 10वीं के टॉपर छात्र आदित्य वशिष्ठ और कुशाल मीणा को 11-11 हजार रुपए और प्रशस्ति-पत्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य कई प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा ने विद्यालय की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास के लिए जो भी कदम उठाने जरुरी हैं, उनके लिए प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा व मनोज कौशिक ने सयुंक्त रूप से किय। इस दौरान राजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा तथा विजय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Share :

3 Comments

  1. Những điểm ấn tượng chỉ có tại nhà cái slot365 com

  2. slot365 com Một trong những điểm nổi bật của hệ thống thanh toán tại đây là tốc độ xử lý cực kỳ nhanh chóng. Giao dịch nạp tiền thường được xử lý ngay lập tức, giúp người chơi có thể tham gia các trò ngay sau khi hoàn tất giao dịch. Đối với việc rút tiền, thời gian xử lý cũng rất nhanh, chỉ từ 5-10 phút tùy vào phương thức thanh toán mà bạn chọn.

  3. slot365 casino đã không còn là cái tên xa lạ với những người yêu thích cá cược trực tuyến. Được thành lập từ năm 2013, nhà cái này nhanh chóng vươn lên trở thành một trong những thương hiệu dẫn đầu, thu hút lượng người chơi khổng lồ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *