KOTPUTLI: कोटपूतली में कराए गए शिक्षक संघ (सियाराम) के चुनाव, सुरेश जिलाध्यक्ष व मोहलाल सभाध्यक्ष निर्वाचित

KOTPUTLI: कोटपूतली में कराए गए शिक्षक संघ (सियाराम) के चुनाव, सुरेश जिलाध्यक्ष व मोहलाल सभाध्यक्ष निर्वाचित

संघ की पूरी कार्यकारिणी का गठन, कई शिक्षकों को मिला दायित्व

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला कोटपूतली-बहरोड़ की कार्यकारिणी के चुनाव श्याम मंदिर के पास स्थित उप शाखा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी बनवारीलाल सैनी, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेशचंद यादव, पर्यवेक्षक लक्ष्मीनारायण स्वामी के निर्देशन में निर्विरोध कराए गए। नवगठित जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष सुरेशचंद यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी में रामावतार शर्मा व नानकराम सैनी संरक्षक, मोहनलाल जांगिड़ सभाध्यक्ष, भागीरथ मल रावत उप सभाध्यक्ष, नीलू गौड महिला उप सभाध्यक्ष, जयचंद गुर्जर कार्यकारी अध्यक्ष, परमानंद लखेरा प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष, रोहिताश्व यादव माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष, नितिन शर्मा संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह दौचाणिया जिला मंत्री, गीता मीणा महिला मंत्री, रामेश्वर प्रसाद सैनी कोषाध्यक्ष, ऑडिटर सुरेंद्र कुमार जांगिड़, संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह शेखावत, संयुक्त मंत्री सुरेशचंद सैनी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्यपाल यादव, प्रवक्ता मामराज मीणा सहित प्रधानाचार्य महेश कुमार यादव, उप प्रधानाचार्य सतीदान यादव, बाबूलाल यादव, राजेश कुमार शर्मा, पूरणमल जांगिड़ सदस्य चुने गए। प्रदेश महासमिति में भुवनेश्वर सिंह यादव, सुरेंद्र स्वामी, राकेश कुमार अग्रवाल, विजय कुमार सैनी को शामिल किया गया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, नितिन शर्मा, प्रमोद जैन, अमर सिंह गुर्जर, अनिल कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *