KOTPUTLI-BEHROR: क्षेत्र में बदली जायेंगी पुरानी जर्जर पेयजल लाईनें

KOTPUTLI-BEHROR: क्षेत्र में बदली जायेंगी पुरानी जर्जर पेयजल लाईनें

विधायक पटेल की अनुशंषा पर 1.12 करोड़ मंजूर

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए थ्री फेस के 5 नलकूपों के लिए विधायक हंसराज पटेल की अनुशंषा पर 1 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए की राशि मंजूर हुई है। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा और जलापूर्ति से वंचित लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। विधायक हंसराज पटेल ने बताया कि शहर की पुरानी जर्जर पेयजल लाईन के स्थान पर नई लाईन डालने के लिए 99 लाख 38 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है। शहर की पेयजल लाईनें जर्जर होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। पाईप लाईन बदलने से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा 10 नए हैंडपम्प लगाने के लिए भी 23 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जलदाय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Share :