बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
दिल्ली विश्वविद्यालय से एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी विजय शंकर मीणा के कोटपूतली पहुंचने पर युवा गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित वीर गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बानसूर रोड स्थित कार्यालय पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं ने पुष्पवर्षा, साफा व मालाएं पहनाकर विजय शंकर मीणा का अभिनंदन किया। युवाओं को संबोधित करते हुए मीणा ने मिले स्नेह के प्रति आभार जताया और कहा कि छात्र शक्ति ही देश की असली ताकत है तथा वे डीयू के प्रत्येक छात्र के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व डीयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष राहुल झांसला यादव और एनएसयूआई प्रदेश महासचिव भानू प्रताप मीणा का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता रमेश पायला, करणदास महाराज, युवा नेता सुभाष पायला, अश्विनी फागना, देशराज डोई, देव जैफ, युवराज शर्मा, हीरालाल पायला, पवन पायला, गुड्डू शर्मा, सचिन मीणा, संदीप सैनी और नरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2026-10-05
