निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाना युवाओं का मुख्य लक्ष्य

निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाना युवाओं का मुख्य लक्ष्य

भाजयुमो सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने भरा जोश
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
भाजयुमो का जिला सम्मेलन एक निजी होटल में निकाय चुनाव संयोजक बजरंगलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं द्वारा मंचासीन अतिथि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा, निकाय चुनाव संयोजक बजरंग लाल शर्मा, सह संयोजक राजेन्द्र रहीसा, जिला कार्यालय प्रभारी एडवोकेट अशोक सुरेलिया, युवा मोर्चा जिला प्रभारी अमन सैनी, सम्मेलन संयोजक राजेश सराधना, नगर अध्यक्ष अरुण सैनी, राजवीर यादव, राजेन्द्र सिंह भोनावास और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल सत्तार का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शहर अध्यक्ष अरुण सैनी ने स्वागत भाषण दिया। वहीं निकाय चुनाव संयोजक बजरंग लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देकर एकजुटता के साथ प्रत्येक वार्ड में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया। जिला कार्यालय प्रभारी एडवोकेट अशोक सुरेलिया ने कहा कि हमारा मुख्य प्रत्याशी सिंबल है। टिकट किसी एक को भी मिले, हम सभी को पूरी ताकत लगाकर उसे भारी मतों से जिताने और प्रदेश की भजनलाल सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेना है। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने युवाओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में सुव्यवस्थित रणनीति के साथ हर वार्ड में काम कर कोटपूतली नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना है। इस दौरान राजेश सराधना, राहुल सैनी, राजेन्द्र रहीसा, राजवीर यादव, राजेन्द्र सिंह और अब्दुल सत्तार ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नगेंद्र सिंह ने किया और आभार सौरभ सिंह ने जताया। इस मौके पर रजत जिंदल, प्रवीण बंसल, राहुल सोनी, जितेंद्र, भीम सिंह पायल, जितेंद्र जोशी, सचिन शर्मा, विक्रम शर्मा, हंसराज रावत, पुष्कर शर्मा, मालाराम गुर्जर सरपंच, बनवारी सिंह राठौड़ सहित सभी वार्ड प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share :