*राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन*

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन*

छात्राओं ने दिखाया दमखम
सच पत्रिका न्यूज़/बालकृष्ण शुक्ला
कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली के श्रीमती पाना देवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस दौरान आयोजित कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता परिणामों में बैडमिंटन स्पर्धा में अनीशा ने प्रथम, ममता ने द्वितीय तथा नम्रता कटारिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं खो-खो में मंजित यादव, संजना सैनी, अनीशा, रीना यादव, मीनाक्षी, प्रिया, वंशिका, तमन्ना, मीना, नीरू, नाचिता गुर्जर तथा किस्मत की टीम विजेता बनी, जबकि कबड्डी में सुनीता, विनिता, सैनी, एकता, सपना, शिवानी, पूजा और ममता ने बेहतरीन खेल दिखाया। कार्यक्रम में उपस्थित खेल प्रभारी व एनएसएस अधिकारियों ने खेल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास निर्माण के लिए बेहद जरूरी बताते हुए छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. बिशंभर दयाल, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. मनोज सैनी, डॉ. जगराम गुर्जर, ओमप्रकाश कापुरिया, डॉ. महेंद्र सिंह संधू, चंद्रप्रभा और यामिनी यादव सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जबकि अंत में डॉ. कमलेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।

Share :