रक्षा का वचन, सरूण्ड पुलिस ने छात्राओं से बंधवाई राखी

रक्षा का वचन, सरूण्ड पुलिस ने छात्राओं से बंधवाई राखी

साइबर सुरक्षा और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, आत्मीयता तथा बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करने के लिए सरूण्ड थाना पुलिस द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरूण्ड में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन एवं वृताधिकारी मदनलाल जैफ के सुपरविजन में थानाधिकारी यशपाल सिंह मय पुलिस जाप्ते के विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर थानाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध जैसे नवीनतम कानूनों के साथ-साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स और राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों से भी अवगत कराया गया, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध या धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।

Share :