KOTPUTLI-BEHROR: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को मिल रही नई उड़ान

KOTPUTLI-BEHROR: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को मिल रही नई उड़ान

कोटपूतली में हुनर और हौसले की पाठशाला

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता और कौशल से भरने वाला ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर कोटपूतली में पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरु हो चुका है। राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड, स्थानीय संघ कोटपूतली के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर 17 मई से 28 जून तक चलेगा, जो बच्चों की प्रतिभा को तराशने और आत्मविश्वास को निखारने का माध्यम बन रहा है। शिविर में बच्चों को डांस, जूडो-कराटे, कंप्यूटर, पेंटिंग, शतरंज, मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई, योग और इंग्लिश स्पोकन जैसी कई उपयोगी और रोचक गतिविधियों का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व जैसे गुण भी बच्चों में विकसित किए जा रहे है। स्थानीय संघ सचिव रामवीर यादव ने बताया कि शिविर में स्थानीय भामाशाहों द्वारा पेयजल और अन्य सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं, जो कोटपूतली की सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का परिचायक हैं। शिविर संचालक अतुल कुमार आर्य ने ग्राम पानेड़ा निवासी भामाशाह रेखा यादव का अल्पाहार व्यवस्था के लिए आभार जताया। शिविर सह निदेशक हंसराज यादव ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। शिविर में सीताराम गुप्ता, जयसिंह, पप्पू यादव, दिग्विजय सिंह, देवराज, संदीप जांगिड़, राजकुमार पालीवाल, सुरेंद्र सैनी, रजत सैनी, राहुल सैनी, शबनम, फरीन, बबीता, रामरतन सेन सहित दक्ष प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Share :