बानसूर में दर्दनाक सड़क हादसा, कटारियाकाबास स्टैंड पर जेसीबी और बाइक की भिड़ंत

बानसूर में दर्दनाक सड़क हादसा, कटारियाकाबास स्टैंड पर जेसीबी और बाइक की भिड़ंत

रोटी बैंक एंबुलेंस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
जिले के बानसूर क्षेत्र के अलवर रोड स्थित कटारियाकाबास स्टैंड पर एक तेज रफ्तार जेसीबी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक चालक 23 वर्षीय राहुल सैनी, निवासी हमीरपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक सरोकार निभा रहे ‘रोटी बैंक’ द्वारा संचालित निःशुल्क एंबुलेंस तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंची और घायल राहुल सैनी को प्राथमिक उपचार के लिए बानसूर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

Share :