ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, बंदियों को दिलाया बुराइयों से दूर रहने का संकल्प

ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, बंदियों को दिलाया बुराइयों से दूर रहने का संकल्प

सच पत्रिका न्यूज़/बालकृष्ण शुक्ला
कोटपूतली-बहरोड़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा कोटपूतली जेल परिसर में रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा व स्नेह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बीके लक्ष्मी बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन से विकारों, बुराइयों और नकारात्मक विचारों को समाप्त कर श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प लेने का अवसर है। इस दौरान बहनों ने जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधी, मुंह मीठा कराया और उन्हें नशा व अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही जेल इंचार्ज, जेल स्टाफ, कोटपूतली थाना इंचार्ज तथा महिला थाना इंचार्ज को भी राखी बांधकर सौगात भेंट की गई। पुलिस एवं जेल प्रशासन के अधिकारियों ने संस्था द्वारा नशा मुक्ति, सकारात्मक जीवनशैली और आध्यात्मिक जागृति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्पष्ट किया कि संस्था का उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

Share :