बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
स्थानीय आरटीएम होटल में पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा के आगमन पर मेघवाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया द्वारा उनका भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल वर्मा तथा पिन्टू आर्य भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र के वर्तमान सामाजिक सरोकारों, समाज के उत्थान एवं महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।
2026-08-29
