बानसूर में नारायणपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत

बानसूर में नारायणपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत

गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर किया गया रेफर

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
जिले के बानसूर स्थित नारायणपुर रोड पर गिरूड़ी स्टैंड के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल हुए युवक की पहचान हिमांशु शर्मा पुत्र राजेश कुमार, निवासी लेकड़ी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आपातकालीन स्थिति में बानसूर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Share :