सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘रोटी बैंक’ को मिला सम्मान

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘रोटी बैंक’ को मिला सम्मान

विधायक और अतिथियों ने किया सम्मानित

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
जिले के बानसूर स्थित सेठ चंटू लाल धन्नालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य करने पर ‘रोटी बैंक बानसूर’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथियों में शामिल बानसूर विधायक देवीसिंह, नगरपालिका चेयरमैन गिर्राज सैनी, फूटा जोहड़ धाम के आचार्य बलरामदास तथा पूर्व अधिशाषी अभियंता सज्जन मिश्रा ने संयुक्त रूप से रोटी बैंक के संचालक डॉ. आर. सी. यादव को उनकी निस्वार्थ समाजसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय प्रयासों के लिए मंच पर सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रोटी बैंक द्वारा समाजहित में किए जा रहे राहत कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के सेवाभावी प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Share :