कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
महंगाई के दौर में वैवाहिक रस्मों को सादगी और सहयोग के साथ निभाने की मिसाल पेश करते हुए मेहरा, कीर, कहार, कश्यप और केवट समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सोमवार को कीरों की ढाणी ज्ञानपुरा नारायणपुर में किया जाएगा। एडवोकेट सोहनलाल मेहरा ने बताया कि सम्मेलन में 25 जोड़ों का विवाह होगा। समाज की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस पहल का उद्देश्य कम खर्च में विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को सरल और सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न कराना है।
Share :