कोटपूतली: यूनियन बैंक ने नगर परिषद् को भेंट किया वॉटर कूलर मय आरओ, सभापति प्रतिनिधि दुर्गाप्रसाद ने किया उद्घाटन

कोटपूतली: यूनियन बैंक ने नगर परिषद् को भेंट किया वॉटर कूलर मय आरओ, सभापति प्रतिनिधि दुर्गाप्रसाद ने किया उद्घाटन

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज

स्थानीय नगर परिषद् को यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सीएसआर फंड की ओर से गुरुवार को एक वॉटर कूलर मय आरओ भेंट किया गया। जिसका उद्घाटन नगर परिषद सभापति के प्रतिनिधि एडवोकेट दुर्गाप्रसाद सैनी सहित सहायक अभियंता अनिल जोनवाल तथा शाखा प्रबंधक महेन्द्र कुमार गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। सभापति प्रतिनिधि सैनी ने उक्त नेक कार्य के लिए यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के स्थानीय प्रबन्धक महेन्द्र गुप्ता सहित उच्च अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान पार्षद राकेश सैनी, विष्णु भाटी, दीपक कटारिया, अमित सैनी, रघुवीर गोयल व लालचंद सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share :