‘अंगदान-जीवन संजीवनी’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

‘अंगदान-जीवन संजीवनी’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़

यहां के श्रीमती पाना देवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटपूतली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘अंगदान—जीवन संजीवनी’ अभियान के तहत पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। डॉ.जे.आर.गुर्जर के अनुसार सहायक आचार्य यामिनी यादव के संयोजन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में इसका महत्व प्रसारित करना रहा।

प्रतियोगिता परिणामों के तहत पोस्टर मेकिंग में नीरू व प्रिया यादव संयुक्त रूप से प्रथम, प्रिया वर्मा, सोनिया व रीतिका द्वितीय तथा पायल सैनी व प्रिया जाट तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय व कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शालू, विनीता एवं हर्षिता को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं निबंध प्रतियोगिता में साक्षी जांगिड़ ने प्रथम, नचिता बाई व पूजा बाई ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा हिमांशु बाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. मनोज सैनी, डॉ. प्रिया खंगरावत, चंद्र प्रभा मीना, संगीता जाट एवं डॉ. कमलेश यादव द्वारा घोषित किए गए और सभी विजेता प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

Share :