1.20 लाख रुपये नकदी और ताश के पत्ते बरामद
बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मदनलाल जैफ के सुपरविजन में पनियाला थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर दांव लगाते 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक कश्मीर सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, रमेश चन्द, हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल कमलेश, महेश कुमार, मायाराम और राजेंद्र कुमार ने गश्त व चेकिंग के दौरान केशवाना रीको एरिया स्थित रावत मार्केट में दबिश दी। मौके से पुलिस ने आरोपी रामचंद्र निवासी जैनपुरबास, बहरोड़ सदर, अजीत निवासी नायन, नांगल चौधरी, हरियाणा, विजय कुमार निवासी मुसनोता, नांगल चौधरी, हरियाणा और गंगाराम निवासी मोरूण्ड, नांगल चौधरी, हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,20,500 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पनियाला थाने में आरपीजीओ एक्ट व बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे का अनुसंधान जारी है।
